संदेश

Bihar लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

Siwan : बाबा इन्द्रदास जी महाराज मठिया परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ प्रारंभ

चित्र
बाबा इन्द्रदास जी महाराज मठिया पर नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ प्रारंभ   न्यूज़ अर्पण 7| बड़हरिया (सीवान) बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर स्थित बाबा इन्द्रदास जी महाराज के मठिया परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह निकाली गई कलश यात्रा मथुरापुर से शुरू होकर सुंदरपुर, सुन्दरी होते हुए औराई नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि से जल भरकर पुनः कदम मोड़ के रास्ते मठिया परिसर में प्रवेश किया। इसके उपरांत यज्ञ कर्ता श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज, आचार्य पंडित अजय शास्त्री, आचार्य श्री मुकेश राकेश शास्त्री सहित अन्य विद्वानों द्वारा विधिवत पूजन एवं यज्ञ कार्य प्रारंभ किया गया। मथुरापुर मठिया क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बाबा इन्द्रदास जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मठिया के वर्तमान मुख्य पुजारी श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण हेतु आयोजित किया गया है। कलश...

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7

चित्र
बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा सीवान (न्यूज़ अर्पण 7 ) : सीवान सदर प्रखंड अंतर्गत बरहन पंचायत में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु भव्य कलश यात्रा निकला गया । इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दाहा नदी से पवित्र जल भरकर कलश में लेकर मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की । पूरा गांव माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। स्थापना के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति भाव से भाग लिया। इस जुलूस में ग्रामीणों के साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में यजमान के रूप में बरहन पंचायत के पूर्व मुखिया रामायण चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में स्थापित की जा रही माता दुर्गा की प्रतिमा विशेष रूप से वाराणसी (बनारस) से बनवाकर मंगाई गई है, जो अपनी भव्यता और सुंदरता से सभी का मन मोह रही है। पूजा-अर्चना के संचालन के लिए दर्जनों विद्वान पंडितों को आमंत्रित किय...

News Arpan 7 | Election News | Daraunda | Siwan | Bihar | दरौंदा में जीविका दीदियों की मतदाता जागरूकता रैली, 6 नवंबर को मतदान का लिया संकल्प

चित्र
दरौंदा में जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, मतदान को लेकर ली शपथ न्यूज़ अर्पण 7 (दरौंदा)।  आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को मड़सरा मठिया गांव में मतदाता जागरूकता रैली, रंगोली प्रतियोगिता और शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जीविका दीदियों के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने भाग लेकर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व बीपीएम अमित प्रीतम जीविका ने किया। रैली की शुरुआत गांव के ब्रह्म स्थान से की गई, जो वार्ड संख्या 10 तक निकाली गई। इस दौरान जीविका दीदियों ने जोश और उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता के नारे लगाए — 👉 “पहले मतदान फिर जलपान” 👉 “वोट डालने जाना है, चुनाव का पर्व मानना है” 👉 “हमको यह समझना है, सबको वोट दिलाना है” 👉 “जो दे साड़ी और नोट, उसको कभी न देंगे वोट” इन नारों की गूंज से पूरा गांव लोकतंत्र की भावना से ओत-प्रोत हो गया। कार्यक्रम के दौरान सभी जीविका दीदियों ने आगामी 6 नवंबर को मतदान में भाग लेने की शपथ ली और लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। दीदियों ने घर-घर जाकर लोगों को समझा...

News Arpan 7 | Siwan | Election News | चुनाव की तैयारियों का जायज़ा: मीडिया रथ से मीडियाकर्मियों ने देखा ऑन-ग्राउंड संचालन

चित्र
चुनाव की तैयारियों का जायज़ा : मीडिया रथ से मीडियाकर्मियों ने देखा ऑन-ग्राउंड संचालन  न्यूज़ अर्पण 7/(सिवान) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार सिवान जिले के मीडियाकर्मियों को “मीडिया रथ” के माध्यम से बिहार विधानसभा निर्वाचन चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों का ऑन-स्पॉट भ्रमण करवाया गया । इस पहल का उद्देश्य मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय, पारदर्शिता और पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करना रहा । भ्रमण के दौरान मीडियाकर्मियों को एमसीएमसी, पेड न्यूज कोषांग, मीडिया कोषांग, व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग, सी-विजिल कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग और 1950 कॉल सेंटर का दौरा कराया गया । संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका, कार्यप्रणाली और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी । इसके अतिरिक्त मीडिया कर्मियों को दो चेकपोस्ट, छाप और कुरबा, पर भी ले जाया गया, जहां स्टैटिक पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा की जा रही वाहनों की जांच प्रक्रिया का ...

CHHATH PUJA 2025 | पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ

चित्र
पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ न्यूज अर्पण 7/ बिहार : सांस्कृतिक परंपरा की पावन धरती बिहार में आज सोमवार संध्या छठ महाव्रत की अनुपम छटा देखने को मिली । अपनी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त बिहारी एवं छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और विश्व समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया । गौरतलब है कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देना यह दर्शाता है कि हमें विषम परिस्थिति में उस व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ना चाहिए जिसने अपने अच्छे समय में हमारा साथ दिया है । हमें उसका उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए । सूर्य ऊर्जा का अक्षय भंडार जीवन में नव ऊर्जा का सृजन करते हैं । जो समस्त संसार का आधार हैं । छठ व्रती छठी मईया और सूर्य उपासना द्वारा प्रकृति के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं और इसके संरक्षण का सन्देश देते हैं । वास्तव में बिहार अद्वितीय है । इसके पर्व त्यौहार गूढ़ वैज्ञानिक रहस्यों को समेटे हुए हैं । एक तरफ जहां छठ महापर्व सामाजिक सौहार्द का मिसाल, वहीं पवित्रता का साक्षात्कार है । जहां सभी जन मिलजुल कर बड़ी ही पावनता से इस पर्व को मनाते हैं । वहीं इसकी महिमा ही है कि आज यह पर्व...