Siwan : बाबा इन्द्रदास जी महाराज मठिया परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ प्रारंभ
बाबा इन्द्रदास जी महाराज मठिया पर नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ प्रारंभ न्यूज़ अर्पण 7| बड़हरिया (सीवान) बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर स्थित बाबा इन्द्रदास जी महाराज के मठिया परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। सुबह निकाली गई कलश यात्रा मथुरापुर से शुरू होकर सुंदरपुर, सुन्दरी होते हुए औराई नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि से जल भरकर पुनः कदम मोड़ के रास्ते मठिया परिसर में प्रवेश किया। इसके उपरांत यज्ञ कर्ता श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज, आचार्य पंडित अजय शास्त्री, आचार्य श्री मुकेश राकेश शास्त्री सहित अन्य विद्वानों द्वारा विधिवत पूजन एवं यज्ञ कार्य प्रारंभ किया गया। मथुरापुर मठिया क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बाबा इन्द्रदास जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। मठिया के वर्तमान मुख्य पुजारी श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण हेतु आयोजित किया गया है। कलश...