East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

News Arpan 7 | Siwan | Election News | चुनाव की तैयारियों का जायज़ा: मीडिया रथ से मीडियाकर्मियों ने देखा ऑन-ग्राउंड संचालन

News Arpan 7 | Siwan | चुनाव की तैयारियों का जायज़ा: मीडिया रथ से मीडियाकर्मियों ने देखा ऑन-ग्राउंड संचालन
चुनाव की तैयारियों का जायज़ा : मीडिया रथ से मीडियाकर्मियों ने देखा ऑन-ग्राउंड संचालन 

न्यूज़ अर्पण 7/(सिवान) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार सिवान जिले के मीडियाकर्मियों को “मीडिया रथ” के माध्यम से बिहार विधानसभा निर्वाचन चुनाव के लिए विभिन्न कोषांगों द्वारा किए जा रहे कार्यों का ऑन-स्पॉट भ्रमण करवाया गया । इस पहल का उद्देश्य मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय, पारदर्शिता और पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करना रहा । भ्रमण के दौरान मीडियाकर्मियों को एमसीएमसी, पेड न्यूज कोषांग, मीडिया कोषांग, व्यय एवं अनुश्रवण कोषांग, सी-विजिल कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग और 1950 कॉल सेंटर का दौरा कराया गया । संबंधित कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों ने उपस्थित प्रतिनिधियों को निर्वाचन प्रक्रिया में उनकी भूमिका, कार्यप्रणाली और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए अपनाई जा रही तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी । इसके अतिरिक्त मीडिया कर्मियों को दो चेकपोस्ट, छाप और कुरबा, पर भी ले जाया गया, जहां स्टैटिक पदाधिकारी एवं पुलिस बल द्वारा की जा रही वाहनों की जांच प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अवलोकन कराया गया । मीडियाकर्मियों ने मौके पर ही सुरक्षा और पारदर्शिता के लिए प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की । सभी प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों ने इस नवाचारपूर्ण पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि संभवतः राज्य में यह पहला जिला है जहां इस तरह का कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इससे मीडिया और प्रशासन के बीच समझ और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिला है । कार्यक्रम के दौरान सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग सिवान, उप निर्वाचन पदाधिकारी सिवान, संयुक्त आयुक्त, सेल्स टैक्स तथा जिला जनसंपर्क अधिकारी सिवान उपस्थित रहे । मीडियाकर्मियों ने जिला पदाधिकारी एवं पूरी प्रशासनिक टीम को निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7