East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7

बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा

बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा


सीवान (न्यूज़ अर्पण 7 ) : सीवान सदर प्रखंड अंतर्गत बरहन पंचायत में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु भव्य कलश यात्रा निकला गया । इस पावन अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दाहा नदी से पवित्र जल भरकर कलश में लेकर मंदिर पहुंचे और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की । पूरा गांव माता रानी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। स्थापना के दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथी, घोड़े और बैंड-बाजे के साथ एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों ने भक्ति भाव से भाग लिया। इस जुलूस में ग्रामीणों के साथ दूर-दराज से आए भक्तों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में यजमान के रूप में बरहन पंचायत के पूर्व मुखिया रामायण चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे और उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर में स्थापित की जा रही माता दुर्गा की प्रतिमा विशेष रूप से वाराणसी (बनारस) से बनवाकर मंगाई गई है, जो अपनी भव्यता और सुंदरता से सभी का मन मोह रही है। पूजा-अर्चना के संचालन के लिए दर्जनों विद्वान पंडितों को आमंत्रित किया गया है। जानकारी के अनुसार, यह धार्मिक अनुष्ठान सात दिनों तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन भक्ति और आस्था से ओतप्रोत सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई है। माता दुर्गा की मूर्ति स्थापना से पूरे क्षेत्र में उत्सव और श्रद्धा का माहौल व्याप्त है। भक्तों ने माता रानी के चरणों में नमन कर गांव की समृद्धि, सुख-शांति और समाज के कल्याण की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित