East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

Siwan : बाबा इन्द्रदास जी महाराज मठिया परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ प्रारंभ

बाबा इन्द्रदास जी महाराज मठिया पर नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ प्रारंभ

 न्यूज़ अर्पण 7| बड़हरिया (सीवान)

बड़हरिया प्रखंड क्षेत्र के मथुरापुर स्थित बाबा इन्द्रदास जी महाराज के मठिया परिसर में नौ दिवसीय श्रीरामचरितमानस नवाह्नपरायण महायज्ञ शुभारंभ शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।

सुबह निकाली गई कलश यात्रा मथुरापुर से शुरू होकर सुंदरपुर, सुन्दरी होते हुए औराई नदी तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने वैदिक विधि से जल भरकर पुनः कदम मोड़ के रास्ते मठिया परिसर में प्रवेश किया।

इसके उपरांत यज्ञ कर्ता श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज, आचार्य पंडित अजय शास्त्री, आचार्य श्री मुकेश राकेश शास्त्री सहित अन्य विद्वानों द्वारा विधिवत पूजन एवं यज्ञ कार्य प्रारंभ किया गया।

मथुरापुर मठिया क्षेत्र में आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां बाबा इन्द्रदास जी महाराज के दर्शन एवं आशीर्वाद के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।

मठिया के वर्तमान मुख्य पुजारी श्री बिपिन बिहारी दास जी महाराज ने बताया कि यह महायज्ञ क्षेत्र के लोगों की सुख-समृद्धि, शांति एवं कल्याण हेतु आयोजित किया गया है।

कलश यात्रा के दौरान राम-जानकी की भव्य झांकी आकर्षण का केंद्र रही। रथ, गाजे-बाजे और कलश लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मथुरापुर, सुंदरपुर, सुन्दरी, आलापुर, बलेथा सहित आसपास के गांवों के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। वहीं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की भूमिका भी प्रशंसनीय रही।

महत्वपूर्ण तिथियां:
4 अप्रैल 2026 (शनिवार): शुभ मंडप प्रवेश एवं पूजन
11 अप्रैल 2026 (शनिवार): पूर्णाहुति एवं भंडारा

विशेष सूचना: सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर यज्ञ में भाग लें और पुण्य के भागी बनें।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7