East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

CHHATH PUJA 2025 | पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ

CHHATH PUJA 2025 | पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ

पूर्ण आस्था के साथ मनाया जा रहा लोक आस्था का महापर्व छठ

न्यूज अर्पण 7/ बिहार : सांस्कृतिक परंपरा की पावन धरती बिहार में आज सोमवार संध्या छठ महाव्रत की अनुपम छटा देखने को मिली । अपनी महान परंपरा का निर्वहन करते हुए समस्त बिहारी एवं छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और विश्व समाज को महत्वपूर्ण संदेश दिया । गौरतलब है कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देना यह दर्शाता है कि हमें विषम परिस्थिति में उस व्यक्ति का साथ नहीं छोड़ना चाहिए जिसने अपने अच्छे समय में हमारा साथ दिया है । हमें उसका उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए । सूर्य ऊर्जा का अक्षय भंडार जीवन में नव ऊर्जा का सृजन करते हैं । जो समस्त संसार का आधार हैं । छठ व्रती छठी मईया और सूर्य उपासना द्वारा प्रकृति के प्रति अपना आभार प्रकट करते हैं और इसके संरक्षण का सन्देश देते हैं । वास्तव में बिहार अद्वितीय है । इसके पर्व त्यौहार गूढ़ वैज्ञानिक रहस्यों को समेटे हुए हैं । एक तरफ जहां छठ महापर्व सामाजिक सौहार्द का मिसाल, वहीं पवित्रता का साक्षात्कार है । जहां सभी जन मिलजुल कर बड़ी ही पावनता से इस पर्व को मनाते हैं । वहीं इसकी महिमा ही है कि आज यह पर्व पूरे विश्व जगत को अपनी महत्ता का भान करा रहा है । आशा है हम छठ व्रत के आस्था के उद्देश्य को सफल बनाएंगे और प्रकृति संरक्षण और जीव कल्याण का प्रण करेंगे । 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7