East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

 

दरौंदा में जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया

जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

दरौंदा (न्यूज़ अर्पण 7): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर दरौंदा प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जीविका संगठन ने गुरुवार से एक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत जीविका में कार्यरत कर्मी और जीविका दीदियां जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश का संदेश पत्र घर-घर पहुंचा रही हैं।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को 6 नवम्बर को होने वाले मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करना है। जिलाधिकारी के संदेश पत्र में सभी नागरिकों से अपील की गई है कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में शामिल होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पत्र में लिखा गया है —

“आपका एक वोट राज्य के विकास की दिशा तय करता है, इसलिए 6 नवम्बर को अवश्य मतदान करें।”

संदेश पत्र को हिंदी भाषा में तैयार किया गया है ताकि यह अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और वे आसानी से इसे समझ सकें। इसमें मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी दी गई है — जैसे टेंट, पेयजल, शौचालय, दिव्यांगजन एवं वृद्धजनों के लिए रैम्प, व्हीलचेयर और मेडिकल किट की व्यवस्था।

जीविका बीपीएम अमित प्रीतम ने बताया कि इस अभियान के तहत लगभग 25,000 संदेश पत्र वितरित किए जा रहे हैं। दरौंदा प्रखंड के सभी 17 पंचायतों में यह अभियान चलाया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में जीविका समूह की महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। जीविका दीदियां ग्रामीणों से मतदान दिवस पर अपने कार्य छोड़कर मतदान केंद्र पहुंचने का संकल्प भी दिला रही हैं।

स्थानीय लोगों ने भी जीविका संगठन के इस प्रयास की सराहना की है। उनका कहना है कि ऐसे जन-जागरूकता अभियानों से निश्चित रूप से मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी और लोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।

प्रशासन और जीविका के संयुक्त प्रयास से यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में काफी प्रभावी साबित हो रहा है। उम्मीद की जा रही है कि 6 नवम्बर को बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के इस पर्व को सफल बनाएंगे।

रिपोर्ट: न्यूज़ अर्पण 7, दरौंदा | Source: स्थानीय संवाददाता

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7