East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

दरौंदा एएसआई अनिरुद्ध हत्या कांड: सीवान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

दरौंदा एएसआई अनिरुद्ध हत्या कांड - सीवान पुलिस प्रेस वार्ता

एएसआई अनिरुद्ध हत्या कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात आरोपी गिरफ्तार — प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

दरौंदा (News Arpan 7)। थाना क्षेत्र में हुए एएसआई अनिरुद्ध कुमार हत्या कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार को दरौंदा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ महाराजगंज अमन ने बताया कि इस मामले में एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई थी। लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और हत्या में प्रयुक्त गड़ासी बरामद की है।

हत्या का कारण बना प्रेम प्रसंग

एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान अंसारी (पिता मकसूद अली अंसारी, निवासी – एमपीसुल, थाना घोड़ा पहाड़ी, जिला बांकी, नेपाल) को अपनी पत्नी निहारिका सिंह उर्फ निहारिका खान पर संदेह था। निहारिका एक ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती थी और दरौंदा प्रखंड के सिरसांव नवका टोला स्थित मकान में अन्य कलाकारों के साथ रहती थी।

इमरान को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध दरौंदा थाने में तैनात एएसआई अनिरुद्ध कुमार से है। कई बार विरोध करने के बावजूद विवाद बढ़ता गया और अंततः इमरान ने अपनी टीम के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली।

ऐसे रची गई हत्या की साजिश

षड्यंत्र के तहत निहारिका के मोबाइल से एएसआई अनिरुद्ध कुमार को संदेश भेजा गया और एक कार्यक्रम के बहाने उन्हें सिरसांव गांव के काली मंदिर के पीछे अरहर के खेत में बुलाया गया। वहां पहले से छिपे इमरान और उसके साथियों ने अनिरुद्ध पर अचानक हमला कर दिया और उनका गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया इनपुट के आधार पर बिहार और नेपाल के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान सातों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए। गिरफ्तार आरोपियों की सूची नीचे दी गई है —

क्रमआरोपी का नामनिवास स्थान
1.राहुल कुमार यादवपीपरा, दरौंदा
2.रंजन कुमार श्रीवास्तवइनौली, थाना महाराजगंज
3.संदीप सिंहपसनौली सागर, थाना महाराजगंज
4.अली इमरान अंसारीओला फेरारी थाना, नेपालगंज, जिला बांकी (नेपाल)
5.समीर इद्रीशीबोड़ा फेरारी थाना, नेपालगंज, जिला बांके (नेपाल)
6.निहारिका सिंह उर्फ निहारिका खाननेपालगंज, जिला बांकी (नेपाल)
7.लक्ष्मी सिंह ठाकुरनेपालगंज, जिला बांकी (नेपाल)

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक देसी कट्टा, 315 बोर की एक जिंदा गोली और लगभग तीन किलोग्राम गांजा भी बरामद किया है।

पुलिस टीम को मिली सफलता

एसडीपीओ अमन ने बताया कि इस पूरे अभियान में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह, पुअनि अखिलेश कुमार, अमरजीत कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार, सुमन कुमारी तथा एसआईटी की टीम के सदस्य शामिल रहे।

उन्होंने कहा कि यह हत्या प्रेम-प्रसंग से जुड़ा जघन्य अपराध था, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के तहत सुलझाया है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है और न्यायालय से पुलिस रिमांड की प्रक्रिया भी चल रही है।

पुलिस का कहना है कि इस घटना के पीछे किसी बड़े गिरोह की भूमिका की भी जांच की जा रही है। सभी आरोपी वर्तमान में पुलिस हिरासत में हैं और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा किया जाएगा।


Reported by: News Arpan 7 Digital Desk | Source: स्थानीय संवाददाता, दरौंदा | Location: सीवान, बिहार

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7