संदेश

Crime-News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

दरौंदा एएसआई अनिरुद्ध हत्या कांड: सीवान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार

चित्र
एएसआई अनिरुद्ध हत्या कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, सात आरोपी गिरफ्तार — प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह दरौंदा (News Arpan 7)। थाना क्षेत्र में हुए एएसआई अनिरुद्ध कुमार हत्या कांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। शनिवार को दरौंदा थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में एसडीपीओ महाराजगंज अमन ने बताया कि इस मामले में एसआईटी और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई थी। लगातार छापेमारी और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से मृतक का मोबाइल फोन, सोने की चेन, अंगूठी, ब्रेसलेट और हत्या में प्रयुक्त गड़ासी बरामद की है। हत्या का कारण बना प्रेम प्रसंग एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी इमरान अंसारी (पिता मकसूद अली अंसारी, निवासी – एमपीसुल, थाना घोड़ा पहाड़ी, जिला बांकी, नेपाल) को अपनी पत्नी निहारिका सिंह उर्फ निहारिका खान पर संदेह था। निहारिका एक ऑर्केस्ट्रा में नर्तकी का काम करती थी और दरौंदा प्रखंड के सिरसांव नवका टोला स्थित मकान में अन्य कलाकारों के साथ रहती थी। इमरान को शक था कि उसकी पत्नी का संबंध दरौंदा थाने...