East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

News Arpan 7 | Raghunathpur Siwan: CM Yogi Rally में उमड़ी भारी भीड़, जुड़वा बुलडोजर बना आकर्षण का केंद्र | Bihar Election News

 

 

रघुनाथपुर: सीएम योगी की सभा में उमड़ी भारी भीड़, जुड़वा बुलडोज़र बना आकर्षण का केंद्र

रघुनाथपुर (न्यूज़ अर्पण 7/सिवान): प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित राजपुर उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के मैदान में बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आमसभा में भारी जनसैलाब उमड़ा। सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। जैसे ही मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे, पूरा मैदान “जय श्रीराम” के नारों से गूंज उठा।

CM Yogi Rally Raghunathpur Siwan Bihar | News Arpan 7

सीएम योगी की सभा रघुनाथपुर, सिवान में — न्यूज़ अर्पण 7 चुनाव कवरेज

सभा स्थल के मुख्य द्वार पर लगाए गए जुड़वा बुलडोज़र लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। लोग उनके साथ फोटो खिंचवाते दिखे और इसे मुख्यमंत्री के विकास व सख्त प्रशासन की पहचान बताया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। यूपी पुलिस कमांडो, सिविल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हर मोर्चे पर मुस्तैद दिखे। सभा स्थल और आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए छतों पर सुरक्षाकर्मी तैनात थे। ट्रैफिक व्यवस्था से लेकर आपात स्थिति तक हर स्तर पर प्रशासन ने तैयारी रखी थी।

सीएम योगी का संबोधन: अपराध पर सख्ती और विकास पर जोर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और एनडीए उम्मीदवार दरौली से विष्णुदेव पासवान तथा रघुनाथपुर से विकास कुमार सिंह उर्फ जितू सिंह को जनता के सामने प्रस्तुत किया।

उन्होंने कहा, “रघुनाथ जी की पावन धरती धर्म और ज्ञान की भूमि है। यहां की जनता हमेशा सत्य और न्याय के साथ खड़ी रही है।” अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व के शासनकाल में अपराध चरम पर था और अब सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने जनता से अपील की कि 6 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग कर विकास की दिशा में सहयोग दें।

बारिश के बावजूद नहीं थमा जनउत्साह

हल्की बारिश के बावजूद मैदान में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। भीगते हुए लोग मुख्यमंत्री के भाषण को सुनते रहे और “जय श्रीराम” के नारों से पूरा मैदान गूंजता रहा।

सभा की अध्यक्षता महेश प्रसाद ने की जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल कुमार तिवारी ने किया। इस मौके पर सांसद विजयलक्ष्मी कुशवाहा, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व मंत्री वीर विक्रम कुंवर, पूर्व विधायक रमेश कुशवाहा, दरौली प्रत्याशी विष्णुदेव पासवान, लोजपा नेता राजबली मांझी, भाजपा मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह और धर्मेंद्र चौरसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जनता में दिखा उत्साह और समर्थन

सभा के अंत में लोगों ने “बुलडोज़र बाबा ज़िंदाबाद” और “एनडीए फिर से सरकार बनाएगा” के नारे लगाए। रघुनाथपुर की यह सभा केवल भीड़ के लिहाज से नहीं, बल्कि जनसमर्थन और उत्साह के दृष्टिकोण से भी ऐतिहासिक रही।

रिपोर्ट – न्यूज़ अर्पण 7, सिवान (बिहार)


🛈 यह रिपोर्ट न्यूज़ कवरेज पर आधारित है। इसमें व्यक्त विचार वक्ता के हैं, News Arpan 7 की राय नहीं।

© 2025 News Arpan 7 | Election News | Raghunathpur | Siwan | Bihar

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7