East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

सबसे अव्वल अपना सीवान : शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प

 

सीवान जिले के हुसैनगंज प्रखंड में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन | सबसे अव्वल अपना सीवान

सबसे अव्वल अपना सीवान : शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प

सीवान (न्यूज़ अर्पण 7): विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिले के हुसैनगंज प्रखंड में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी 06 नवंबर 2025 को होने वाले मतदान में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम का थीम रहा — “सबसे अव्वल अपना सीवान, शत-प्रतिशत होगा मतदान।” इस अवसर पर “पहले मतदान, फिर जलपान” और “पूर्ण भागीदारी, पूर्ण मतदान” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से मतदाताओं, विशेष रूप से महिला मतदाताओं को मतदान के महत्व से अवगत कराया गया।

“पहले मतदान, फिर जलपान” का संदेश बना चर्चा का केंद्र

कार्यक्रम में सास-बहू संवाद पर आधारित एक आकर्षक कार्टून पोस्टर विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। पोस्टर में बहू के संवाद — “मां जी, आज 6 नवंबर है — पहले मतदान, फिर जलपान!” के माध्यम से महिला मतदाताओं को यह प्रेरणादायक संदेश दिया गया कि मतदान करना हर नागरिक का सर्वोपरि कर्तव्य है।

इसके साथ ही आकर्षक पेंटिंग्स, नारे और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को लोकतंत्र की शक्ति और अपने मत के मूल्य का एहसास कराया गया।

युवा मतदाताओं में दिखा उत्साह

इस कार्यक्रम में पहली बार मतदान करने वाले युवा मतदाताओं को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। उन्हें “मेरा वोट, मेरा भविष्य” और “मतदान अधिकार भी, कर्तव्य भी” जैसे नारों के माध्यम से लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा दी गई।

अभियान के दौरान “नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी” जैसे संदेशों के जरिए हर वर्ग तक मतदाता जागरूकता का संदेश पहुँचाया गया।

प्रशासन और स्वीप कोषांग की संयुक्त पहल

कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन एवं स्वीप कोषांग, सीवान के संयुक्त प्रयास से किया गया। कार्यक्रम स्थल पर उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जहाँ उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में शपथ ली — “सबसे अव्वल अपना सीवान, शत-प्रतिशत होगा मतदान!”

अधिकारी, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी ने इस आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम का समापन मतदाता शपथ ग्रहण और सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।

– रिपोर्ट: न्यूज़ अर्पण 7, सीवान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7