East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

Siwan | 06 नवंबर को करें मतदान — जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अपील

 

सीवान जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने 06 नवंबर 2025 को मतदान करने की अपील की

सीवान: 06 नवंबर को करें मतदान — जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश की अपील

सीवान (न्यूज़ अर्पण 7): बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता की लहर दिखाई दे रही है। प्रशासन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से गांवों और शहरों में विविध जागरूकता अभियान शुरू किए हैं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर स्वीप कोषांग के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, रैली, पोस्टर और स्लोगन प्रतियोगिता जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे 06 नवंबर 2025 (गुरुवार) को अपने निर्धारित मतदान केंद्रों पर अवश्य पहुंचें और लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान प्रातः 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक होगा और हर मतदाता को अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

डॉ. प्रकाश ने कहा कि निष्पक्ष, स्वच्छ और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय पुलिस बल की शत-प्रतिशत तैनाती की जा रही है। इसके अलावा सुरक्षा बलों द्वारा संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों की निगरानी लगातार की जाएगी। किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि 1951 की धारा 135B के तहत जिले के सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान, दुकान, होटल, पेट्रोल पंप, गैस गोदाम और फैक्ट्रियों में उस दिन सवैतनिक अवकाश रहेगा, ताकि कोई भी कर्मचारी अपने मताधिकार से वंचित न रहे। जिला प्रशासन ने सभी संस्थानों से अपील की है कि वे कर्मचारियों को मतदान केंद्र तक जाने के लिए प्रोत्साहित करें।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान केवल एक अधिकार नहीं बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा — “हर वोट देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाता है। इसलिए आप सभी अपने परिवार, मित्रों और पड़ोसियों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।”

प्रशासन ने यह भी बताया कि दिव्यांग, वृद्ध और गर्भवती मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष इंतज़ाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, पीने के पानी, शौचालय और विश्राम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

डॉ. आदित्य प्रकाश ने अंत में कहा — “आईए, हम सब मिलकर 06 नवंबर को मतदान केंद्रों पर पहुंचें, मतदान करें और मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।”

— रिपोर्ट: न्यूज़ अर्पण 7 | सिवान

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जिलाधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश ने सीवान में डिस्पैच सेंटर और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण

Siwan | जीविका कर्मियों ने जिलाधिकारी का संदेश पत्र घर-घर पहुंचाया, मतदाताओं को किया मतदान के लिए प्रेरित

Siwan | Barhan | बरहन में माता दुर्गा मूर्ति स्थापना हेतु निकला भव्य कलश यात्रा | News Arpan 7