संदेश

Janadesh News लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

East Champaran : हरसिद्धि में विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक सम्पन्न

चित्र
शैक्षणिक गुणवत्ता एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई विस्तृत समीक्षा न्यूज़ अर्पण 7 / हरसिद्धि,पूर्वी चम्पारण लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा आयोजित विभाग स्तरीय प्रधानाचार्य बैठक (चम्पारण विभाग) का आयोजन मंगलवार को महावीर सरस्वती शिशु-विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। बैठक में पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिले के सरस्वती शिशु-विद्या मंदिरों के प्रधानाचार्यों ने सहभागिता की। बैठक में विद्यालयों की शैक्षणिक एवं आर्थिक गतिविधियों की समीक्षात्मक चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, संस्कारयुक्त शिक्षा, अनुशासन तथा विद्यालयी गुणवत्ता में गुणात्मक वृद्धि को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश भी दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा के साथ संस्कार एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। वहीं विभाग निरीक्षक ललित कुमार राय एवं रंजीत कुमार ने विद्यालय संचालन, शैक्षणिक उन्नयन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने पर बल दिया। इस अवसर पर विद...

दरौंदा में एएसआई की हत्या से मचा हड़कंप | News Arpan 7

चित्र
  दरौंदा में प्रेम प्रसंग में एएसआई की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में मचा हड़कंप दरौंदा (न्यूज़ अर्पण 7): सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (एएसआई) का शव खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में बरामद किया गया। मृतक की पहचान दरौंदा थाने में पदस्थापित एएसआई अनिरुद्ध कुमार (48 वर्ष) के रूप में की गई है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। बाद में एसपी मनोज कुमार तिवारी और एसडीपीओ अमन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की समीक्षा की। अरहर के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव गुरुवार की सुबह सिरसांव नया टोला गांव के पास सड़क किनारे अरहर के खेत में ग्रामीणों ने एक शव देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव के पास मृतक की बाइक (BR-32 AF-7160) भी लावारिस हालत में मिली थी। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे ...